नई दिल्ली।
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रेडमी (Redmi) ने रेडमी स्मार्ट बैंड प्रो (Redmi Smart Band Pro) को भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत में इसकी कीमत 3,999 रुपये है। Xiaomi सब-ब्रांड का नया स्मार्ट बैंड कई हाइलाइट्स के साथ आता है, जिसमें AMOLED डिस्प्ले, वाटर रेजिस्टेंस और बहुत कुछ शामिल है। तो आईये इस स्मार्ट बैंड के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
Redmi स्मार्ट बैंड प्रो की कीमत और उपलब्धता
Redmi स्मार्ट बैंड प्रो की कीमत भारतीय मार्केट में 3,999 रुपये है। हालांकि , यह शुरुआत में इसे डिस्काउंट के साथ 3,499 रुपये में बेचा जायेगा। यह Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट Mi India के माध्यम से भारत में 14 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Redmi स्मार्ट बैंड प्रो स्पेसिफिकेशन
Redmi स्मार्ट बैंड प्रो 1.47-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ 368 x 194 पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। Redmi स्मार्ट बैंड 10.15mm मोटा और 24.45mm चौड़ा है। Xiaomi का कहना है कि Redmi स्मार्ट बैंड प्रो 5 एटीएम तक वाटरप्रूफ है।
Xiaomi का स्मार्ट बैंड अपोलो 3.5 प्रोसेसर द्वारा संचालित है और Android 6.0 और बाद के एडिशन या iOS 10.0 और बाद के एडिशन के लिए समर्थन के साथ आता है। इसमें 200mAh की लीथियम-आयन पॉलीमर बैटरी है, जिसके लिए मैग्नेटिक चार्जिंग की जरूरत होती है। कंपनी की तरफ से दावा किया जा रहा है कि यह 14 दिनों का बैकअप देने में सक्षम है। Redmi स्मार्ट बैंड प्रो 110 से अधिक वर्कआउट मोड, ब्लड-ऑक्सीजन सैचुरेशन (SpO2) ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले जैसी सुविधाओं के साथ आता है।
]]>